LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

SITAMARHI CRIME - प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच चाकूबाजी में दो युवकों की मौत के बाद तनाव का माहौल, हालत नियंत्रित करने में जुटी पुलिस

SITAMARHI CRIME  - प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच

SITAMARHI - सीतामढ़ी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की मौत के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आज घटना से आक्रोशित लोगों ने सुप्पी के ढेंग में आगजनी कर प्रदर्शन किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं स्थिति पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस ने इस घटना में शामिल कई लोगों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है ।

घटना को लेकर सीतामढ़ी सदर डीएसपी 1 राम कृष्णा ने बताया कि सुप्पी थाना क्षेत्र के ढ़ेग गांव   में कुछ दिन पहले महवीरी झंडे का आयोजन किया गया था। जहां पर दो पक्षों के बीच में नाचने के क्रम में विवाद हो गया   था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के द्वारा विवाद को शांत करा दिया गया था। दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा   विसर्जन के दौरान जब सभी लोग लौट रहे थे तो पुन: पूर्व में हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गया। इसी दौरान इस विवाद में बीच बचाव करने आए दोनो पक्षों के एक -एक लोगों को चाकू लग गई। इसके बाद घायल अवस्था में दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां दोनों घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

डीएसपी ने बताया कि अब तक पुलिस के तरफ से ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की जांच मेंजुटीहुईहै। उन्होंने बताया कि स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस बल को बुलाया गया है। 

REPORT - AVINASH KUMAR