LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

SITAMARHI CRIME - वाहन चेकिंग के नाम पर ट्रेनी दारोगा की गुंडागर्दी, सोलर प्लेट टेक्नीशियन का पीट-पीटकर तोड़ दिया हाथ

In Sitamarhi, the police inspector broke the hand of a bike

SITAMARHI - वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी एक बार फिर सामने आई है। नए नए दोरागा बने एक पुलिसवाले को अपने पुलिसिया हनक दिखाने का इतना खुमार चढ़ा कि अपने प्रशिक्षण के  अवधि में ही   वाहन चेकिंग के नाम पर सोलर प्लेट लगानेवाले एक टेक्नीशियन को इतना पीटा कि कि वह अधमरा हो गया और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होना पड़ा। 

जानकारी   के अनुसार सोलर लगाने वाली कंपनी श्रीराम सागर के टेक्नीशियन भोगेंद्र झा अपने साथी के साथ अपने घर कोरियाही से मधुबनी के लिए जा रहा था। इसी दौरान भिट्ठा थाना में कार्यरत प्रशिक्षु दरोगा शैलेश कुमार के द्वारा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था। जहां प्रशिक्षु दारोगा पहले से एक युवक की पूर्व से पिटाई कर रहे थे। जिसे देखकर भोगेंद्र वहां से भागने लगा । उसे भागते देख पुलिस के द्वारा ओवरटेक करके बाइक को रोक दिया और इतनी बेरहम तरीके से उसकी पिटाई की गई कि टेक्नीशियन का हाथ टूट गया। 

जिसके बाद   परिजनों के द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भर्ती कराया गया।  मामले को लेकर सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया की मामले को लेकर पुपरी एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु दरोगा दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

REPORT - AVINASH KUMAR