LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Crime In Bihar: जमुई में सर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जमुई में सबरे सबरे अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी है।

Crime In Bihar
सर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी- फोटो : Reporter

Crime In Bihar:  जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के खलिहान में एक बुजुर्ग व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान शिवनंदन महतो के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रोज की तरह खलिहान में सोए थे। सुबह जब ग्रामीणों ने उनकी सर कटी लाश देखी तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत सिकंदरा थाने को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवनंदन महतो का किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में इस हत्या की वजह क्या है, यह एक बड़ा सवाल है।

रिपोर्ट- सुमित सिंह