LATEST NEWS

  • Bihar News : नवादा में रावण वध कार्यक्रम की तैयारी तेज, 50 हजार से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान, सीओ ने हरिश्चंद्र स्टेडियम का किया निरीक्षण
  • Bihar News : नवादा में रावण वध कार्यक्रम की तैयारी तेज, 50 हजार से अधिक लोगों के जुटने

  • Mahanavami 2026 : महानवमी पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूजा पंडालों में मां दुर्गा के किए दर्शन, देश- प्रदेश में की सुख-समृद्धि की कामना
  • Mahanavami 2026 : महानवमी पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूजा पंडालों में मां दुर्गा के किए दर्शन,

  • Bihar News : मुंगेर गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ CRPF जवान अमर का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
  • Bihar News : मुंगेर गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ CRPF जवान अमर का अंतिम संस्कार,

  • Neha Singh Rathaur : राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेहा सिंह राठौर विवाद पर लिया संज्ञान, चैनल से मांगी 15 दिनों में एक्शन-टेकन रिपोर्ट
  • Neha Singh Rathaur : राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेहा सिंह राठौर विवाद पर लिया संज्ञान, चैनल से मांगी

  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत छोड़ किताबों से जुड़ने का दिया संदेश
  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत

Bihar Police News: बिहार का थानेदार निकला लुटेरा, व्यापारी से 35 लाख रुपए लूटा, SP ने लिया हिरासत में,पूछताछ जारी

Bihar Police News: जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो कौन बचाए... वाह रे छपरा के मकेर की पुलिस...। गजब तेरे कारनामे हैं...।

Saran police
बिहार का थानेदार निकला लुटेरा- फोटो : hiresh Kumar

Bihar Police News: छपरा में मकेर में व्यवसाई से 35 लाख रुपए लूट लिए गए। लूटेरा कोई और नहीं मकेर की थाना पुलिस है। दरअसल थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान कोलकता का स्वर्ण व्यवसायी रोहन कुमार अलंकार मुजफ्फरपुर से बकाए के रुपये लेकर छपरा वापस लौट रहे थे। पुलिस ने गाड़ी जांच के क्रम में लाखों रुपए देखे और नियत डोल गया। थाना प्रभारी पर आरोप है कि उसने वाहन जांच के दौरान आभूषण व्यापारी से लगभग 35 लाख रुपए लूट लिए !

रुपए लूटने के बाद व्यवसाई छपरा के स्थानीय व्यवसाइयों के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। स्थानीय व्यवसाइयों ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी।जानकारी मिलते हीं एसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए मकेर थाना के पुलिसकर्मियों की परेड करायी, जिसमें पीडित व्यवसाई ने मकेर के थानाधिकारी और ड्राइवर को पहचान लिया।। पुलिस अधीक्षक ने मकेर थानाध्यक्ष को तुरंत हिरासत में ले लिया  लेकिन पुलिस का ड्राइवर भागने में सफल रहा। 

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इस घटना में कुछ और पुलिस वाले शामिल हो सकते हैं उनकी भी पहचान की जा रही है। व्यवसाई के 35 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं।

 वहीं इस मामले में डीआईजी का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मकेर के थानाधिकारी से कड़ी पूछताछ चल रही है। इस मामले में एसपी पीसी कर ज्यादा जानकारी देंगे। 

NSIT
Nsmch