LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

SARAN NEWS : सारण एसपी ने अवैध बालू खनन को लेकर की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को किया सस्पेंड, 18 को जारी किया शो कॉज नोटिस

सारण एसपी की बड़ी कार्रवाई

CHAPRA : अवैध बालू खनन की शिकायत पर एसपी सारण डॉ कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीपीओ सदर की जांच रिपोर्ट पर डोरीगंज थाना के सारे ऑफिसर्स पर एसपी का अनुशासनात्मक डंडा चला है। थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए है। सभी पुलिस अधिकारियों को लाइन क्लोज कर विभागीय कार्रवाई के लिए शो कॉज किया गया है। 

दरअसल जिले के डोरीगंज थाने में अवैध बालू परिवहन की शिकायत की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट में थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों की मिलीभगत की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। 

Diarch GO

थानाध्यक्ष राहुल रंजन समेत 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 12 अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र वापस भेज दिया गया है। सभी 18 पुलिसकर्मियों से 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच रिपोर्ट में यह पता चला है कि थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारी अवैध बालू परिवहन करने वाले वाहनों से वसूली करते थे और कई वाहनों को पकड़कर वसूली उपरांत छोड़ देते थे।

सारण पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि अवैध कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट