LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Saran Crime News - सारण में चर्चित रौनक सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Saran Crime News - सारण जिले में पुलिस ने रौनक सिंह हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या का आरोपी गिरफ्तार
हत्या का आरोपी गिरफ्तार- फोटो : शशि

Saran Crime News - सारण  जिले में पुलिस ने रौनक सिंह हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सारण एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि विगत 31/10/2024 को जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित एक वाटर पार्क के निकट रौनक सिंह, पिता अमरनाथ सिंह ,निवासी- मेहिया, थाना -मुफस्सिल, जिला- सारण की अपराधियों द्वारा निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। 

कांड के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सारण एसपी के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी टीम ने घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त अनुप कुमार सिंह पिता अरुण सिंह निवासी पिपरा थाना सहाजितपुर जिला सारण एवं उसके एक सहयोगी अप्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार उर्फ दारोगा पिता अनिल सिंह निवासी कुआरी आजम थाना भेल्दी जिला सारण को गिरफ्तार किया गया। 

Diarch GO

विदित रहे कि इस हत्याकांड में पूर्व में चार प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

छपरा से शशि की रिपोर्ट