LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

samastipur crime - झाझा पुल के नीचे मिला युवती का शव, शरीर पर थे चोट के निशान, पहचान करने की कोशिश में जुटी पुलिस

samastipur crime - खानपुर थाना क्षेत्र में झाझा पुल के नीचे से जींस टॉप पहने हुए अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। बताया गया कि कहीं और उसकी हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया।

samastipur crime - झाझा पुल के नीचे मिला युवती का शव, शरीर प
समस्तीपुर में मिला युवती का शव।- फोटो : NEWS4NATION

SAMASTIPUR - समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को झाझा पुल के नीचे एक युवती का शव बरामद किया गया है। उसके गले पर रस्सी के निशान थे और आंखों पर गंभीर चोट लगी थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की कहीं और हत्या कर उसके शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी पहचान को कोशिश में जुट गई है।

घटना को लेकर बताया गया कि थाना क्षेत्र के शिवसिंहपुरा गांव में आज सुबह कुछ लोगों ने अज्ञात युवती का शव देखा। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन भीड़ में से कोई भी मृतका की पहचान नहीं कर सका। मृत युवती ने जींस और टॉप पहन रखा था, जिससे उसकी उम्र का अंदाजा युवा वर्ग का लग रहा है। घटना की सूचना पाकर खानपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

सदर डीएसपी विजय महतो ने बताया कि पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है और सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि युवती की पहचान जल्द हो सके और मामले को सुलझाया जा सके।