LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

SAMASTIPUR CRIME - महिला सिपाही ने की खुदकुशी, पुलिस लाइन के बाथरुम में फंदे पर लटकती मिली लाश, मधेपुरा में रहता है परिवार

SAMASTIPUR CRIME - महिला सिपाही ने की खुदकुशी, पुलिस लाइन के
समस्तीपुर में महिला सिपाही ने की खुदकुशी- फोटो : NEWS4NATION

SAMASTIPUR - बिहार में फिर एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। मामला समस्तीपुर के पुलिस लाइन से जुड़ा है। जहां दिवाली के दिन महिला सिपाही का शव बाथरुम में फंदे से लटकता हुआ मिला है। महिला सिपाही की पहचानवंदना कुमारी (24) के रूप में की गई है। वह मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावा गांव के विजेंद्र यादव की बेटी थी, और समस्तीपुर के एससी-एसटी थाने में सीसी ट्रेनिंग को लेकर तैनात थीं।

बाथरुम में दुपट्टे से लटककर दी जान

जानकारी के अनुसार वंदना गुरुवार सुबह वह नहाने के लिए पुलिस लाइन के बाथरुम में गई थी। जहां से वह काफी समय बाद भी वापस नहीं लौटी तो साथी कर्मियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बाथरुम के खिड़की में अपने दुपट्टा से लटक कर सिपाही ने जान दे दी है। मौके पर ही उसका मोबाइल भी बरामद किया गया है।

Diarch GO

मामले में पुलिस अधीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि 'सिपाही के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। वहीं मामले की जांच चल रही है। वहीं मृतका के साथ रहनेवाली सहकर्मियों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में थी। 

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि हालांकि, अभी परिवार के लोग नहीं पहुंचे हैं। अभी मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

NSIT
Nsmch

मानसिक तनाव में थी वंदना

पुलिस के अनुसार अभी तक सहकर्मी से बातचीत में ये बात सामने आई है कि सिपाही मानसिक तनाव में थी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।