LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

SAHARSA CRIME - सहरसा में दिनदहाड़े बदमाशों ने कोर्ट जा रहे वकील की हत्या की, बेटे ने कहा - छह साल बहन को जलाकर बदमाशों ने मार डाला, अब पापा को...

SAHARSA CRIME - जिले में एक वकील की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या तब हुई जब वकील घर से कोर्ट जाने के लिए निकले थे। मृतक के बेटे ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

 SAHARSA CRIME - सहरसा में दिनदहाड़े बदमाशों ने कोर्ट जा रहे
सहरसा में वकील की हत्या- फोटो : NEWS4NATION

SAHARSA - सहरसा में पुरानी रंजीश और जमीन विवाद में एक वकील को अपनी जान गंवानी पड़ी। हथियारों के साथ सात-आठ की संख्या में आए बदमाशों ने वकील के सिर और कमर में गोली मारी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बची। मृत वकील की पहचान दुलारचंद्र शर्मा (54) बरियारपुर गांव के रूप में की गई है। 

घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौडा गांव के पास की है। बताया गया कि दुलारचंद्र शर्मा सहरसा कोर्ट जाने के लिए घर से स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान कई बाइक पर सवार होकर 7 से 8 लोग आए  और उन्हें एक गोली सिर में, दूसरी कमर में मारी। वकील को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

छह साल पहले  बहन को जलाकर बदमाशों ने मार डाला

वकील के बेटे प्रिंस कुमार ने बताया कि जमीन विवाद और पहले के आपसी रंजिश में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की है। मेरे परिवार को बर्बाद करने की कोशिश है। प्रिंस ने आगे कहा कि मेरी बहन को भी 6 साल पहले जलाकर मार दिया गया था। उस केस में भी पुलिस अभी तक आरोपी को अरेस्ट नहीं कर सकी है।

पुलिस ने की आरोपियों की पहचान

घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

सहरसा एसपी कार्यालय से प्रेस रीलिज जारी कर कहा गया है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। छापेमारी की जा रही है। सिमरी बख्तियारपुर SDPO के नेतृत्व में SIT बनाई गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।