LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

RPF Became Modern: गलियों में छुपने वाले अपराधियों का काल बनेगी रेलवे सुरक्षा बल की बुलेट, 42 मोटरबाइक से करेगी निगरानी, इस तकनीक से भी है लैस

अपराध करने वाले आरोपी, जोगलियों में छिपकर पुलिस को धोखा देने का प्रयास करते थे, अब बच नहीं पाएंगे। कटिहार जिले में आरपीएफ के नेटवर्क के लिए एक नई बुलेट बाइक प्राप्त हुई है।

RPF Became Modern
अपराधियों का काल बनेगी रेलवे सुरक्षा बल की बुलेट- फोटो : Reporter

RPF Became Modern: अपराध करने वाले आरोपी, जोगलियों में छिपकर पुलिस को धोखा देने का प्रयास करते थे, अब बच नहीं पाएंगे। कटिहार जिले में आरपीएफ के नेटवर्क के लिए एक नई बुलेट बाइक प्राप्त हुई है। यह नई बुलेट बाइक सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसके माध्यम से पुलिसकर्मी किसी भी क्षेत्र में आसानी से पहुंच सकेंगे।

कटिहार रेल मंडल द्वारा आज 42 मोटरबाइक कटिहार रेलवे सुरक्षा बल को प्रदान की गई हैं, जिनमें से 22 मोटरसाइकिल कटिहार रेलवे सुरक्षा बल को और 20 मोटरसाइकिल न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे सुरक्षा बल को दी गई हैं। आज कटिहार रेल मंडल कार्यालय में डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन सभी मोटरसाइकिलों को उनके कार्य क्षेत्र के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल को त्वरित कार्यवाही करने और घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचने के उद्देश्य से इन मोटरसाइकिलों का वितरण किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे अनुसंधान कार्य में निश्चित रूप से तेजी आएगी।

कटिहार रेल मंडल कार्यालय में डीआरएम सुरेंद्र कुमार  ने हरी झंडी दिखा कर इन सभी मोटरसाइकिल को अपने अपने कार्य क्षेत्र के लिये रवाना किया।  इस अवसर पर कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इससे अनुसंधान कार्य में भी तेजी आएगी।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह