LATEST NEWS

  • Bihar News : नवादा में सोशल मीडिया पर स्टंट करना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; वाहन सीज करने की दी चेतावनी
  • Bihar News : नवादा में सोशल मीडिया पर स्टंट करना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 12 हजार

  • Bihar News : बिहार में मोती पालन से बढ़ेगी किसानों की कमाई, राज्य के 89 मत्स्य पालक ले रहे प्रशिक्षण, जानिए कितना मिलेगा अनुदान
  • Bihar News : बिहार में मोती पालन से बढ़ेगी किसानों की कमाई, राज्य के 89 मत्स्य पालक ले

  • Bihar MLC Election
  • पटना MLC चुनाव: नीतीश की साख और निशांत के नेतृत्व की परीक्षा, नीरज कुमार की जीत के लिए

  • Petrol-Diesel Price Today
  • Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली से पटना तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें कहां मिल रहा है महंगा ईंधन

  • Fair Special train between Prayagraj and Patna
  • शारदीय नवरात्रि मेला पर आज से प्रयागराज और पटना के बीच मेला स्पेशल, जानिए टाइमिंग और ठहराव

Siwan Crime News : सिवान में युवती को गोली मारने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जिंदा कारतूस और कार किया बरामद

Siwan Crime News : सिवान में युवती को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपरधियों से पुलिस ने जिंदा कारतूस और कार बरामद किया है....पढ़िए आगे

Siwan Crime News : सिवान में युवती को गोली मारने के मामले मे
युवती को मारी गोली - फोटो : PARWEJ MAHMUD

SIWAN : सिवान में लड़की को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने 5 युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी स्वर्गीय वकील यादव का पुत्र राजू यादव, अरुण कुमार सिंह के पुत्र रूपेश कुमार सिंह, सिसवन ढाला निवासी शिवजी सिंह का पुत्र रिशु सिंह, हरे राम प्रसाद का पुत्र रोहित कुमार और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंगार पट्टी निवासी जयनाथ तिवारी का पुत्र रोहित तिवारी के रूप में हुई हैं। 

बता दें कि सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर में 1 जनवरी को अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई थी। जिसमें लक्ष्मीपुर निवासी छोटेलाल साह की पुत्री निधि कुमारी जख्मी हो गयी थी। जिसका ईलाज सदर अस्पताल में कराया गया। वहीं जख्मी निधि कुमारी के भाई श्रवण कुमार के द्वारा नगर थाने में नामजद प्राथमिकी  दर्ज कराया गया। जिसमें पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में इस  मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और घायल लड़की के निशानदेही पर कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिनके पास से एक मारुति कार को भी पकड़ा गया है। 

Diarch GO

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से एक जिंदा कारतूस दो खोखा और एक मारुति अल्टो कार बरामद की गई है। नगर थाने की पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच के क्रम में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। जिसमें लक्ष्मीपुर निवासी स्वर्गीय वकील यादव का पुत्र राजू यादव, अरुण कुमार सिंह के पुत्र रूपेश कुमार सिंह, सिसवन ढाला निवासी शिवजी सिंह का पुत्र रिशु सिंह, हरे राम प्रसाद का पुत्र रोहित कुमार और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंगार पट्टी निवासी जयनाथ तिवारी का पुत्र रोहित तिवारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट