LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News : खगड़िया में 50 हज़ार के इनामी चन्दन मुखिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चौकीदार हत्याकांड में पुलिस को थी तलाश

Bihar Crime News : खगड़िया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ 50 हज़ार के इनामी चन्दन मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चन्दन मुखिया की चौकीदार हत्याकांड में पुलिस को तलाश थी..पढ़िए आगे

Bihar Crime News : खगड़िया में 50 हज़ार के इनामी चन्दन मुखिया
50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : बताते चलें की खगड़िया आरक्षी अधीक्षक चंदन कुशवाहा के आदेश पर इन दिनों लगातार अपराधियों के धर पकड़ के लिए अभियान चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने कई वांक्षित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में चौकीदार हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त चंदन मुखिया को बेलदौर पुलिस ने सहरसा जिले के सोनवर्षा से गिरफ्तार कर लिया है। 

चंदन यादव बेलदौर के तिलाठी का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी पर पुलिस ने 50 हज़ार रुपए का इनाम रखा था। बताते चलें की चंदन मुखिया कांड संख्या 372/23 के तहत 302/201/353/120 का अभियुक्त है। बेलदौर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया की सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है।

बता दें की 58 साल के घनश्याम मालाकर कोबांस के नुकीले खुट्टे से वार कर मौत के घाट उतारा गया था। घनश्याम मालाकर तिलाठी चौक ड्यूटी कर रहे थे। घटनास्थल से करीब आधे किलोमीटर दूर पनसलबा-बोबिल पीडब्लयूडी पथ के बाबा फुलेश्वरनाथ मंदिर के समीप बने पुल के रेलिंग में खून के निशान मिले थे। 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट