LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR CRIME - लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और नगदी किया जब्त

BIHAR CRIME - सहरसा में बीते दिनों राइस मिल के पास हुए लूट कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और नगदी रुपए जब्त किया है।

BIHAR CRIME - लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने कि

SAHARSA - सहरसा जिले के बैजनाथपुर में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, लूट की रकम में से ₹20,000, और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

मामले में पुलिस ने बताय कि  नीरज कुमार, निवासी समदा, थाना सौरबाजार, जिला सहरसा ने बैजनाथपुर थाना में आवेदन दिया था कि तीरी राइस मिल के पास तीन अपराधियों ने गाली-गलौज कर ₹1,88,000 की लूट की थी। जिसमें सहरसा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को सूचना मिली कि कुछ अपराधी सबेला चौक पर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है।

खंगाल रहे अपराधिक इतिहास

मामले में एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इस सफल कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है, और पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है।

रिपोर्टर:- दिवाकर कुमार दिनकर