LATEST NEWS

  • Bihar on High Alert for Durga Puja
  • Bihar Durga Puja Security: दुर्गा पूजा पर बिहार में हाई अलर्ट, 16,800 प्रतिमाओं पर पुलिस का पहरा,, रात

  • Gwalior Truck Crash Kills 12 Devotees
  • Truck Accident: 12 की मौत, 29 घायल, सुबह सुबह मौत बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक, माता के दर्शन को

  • Kolkata Durga Puja Stampede
  • Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा में मौत का तांडव, पंडाल में भगदड़ से 20 की

  • Navratri Day 8 Rituals
  • Sharad Navratri Mahashtami: महाष्टमी पर माँ महागौरी के दिव्य दर्शन से बरसती है धन-ऐश्वर्य की वर्षा, समस्त पापों

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

पटना के इंजीनियर के पास छिपा था कुबेर का खजाना! घर पर पड़ी छापेमारी तो निगरानी टीम के उड़ गए होश, बरामद हुए 34 जमीनों के कागज समेत 21 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी की।

पटना के इंजीनियर के पास छिपा था कुबेर का खजाना! घर पर पड़ी छ
पटना में छापेमारी- फोटो : freepik

Bihar Project engineer: बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार से शुक्रवार तक छापेमारी की। छापेमारी में 34 जमीनों की खरीद के दस्तावेज, 21 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, और पीपीएफ में 85 लाख रुपये के निवेश के सबूत मिले।

क्या-क्या बरामद हुआ?

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी के दौरान:

2 लाख 14 हजार रुपये नकद

29 बैंक खातों की पासबुक और चेकबुक

कई वाहनों के साक्ष्य

पटना स्थित वेदनगर में तीन मंजिला आलिशान भवन और पुनाईचक में फ्लैट

के दस्तावेज बरामद किए।

प्राथमिक साक्ष्य और कार्रवाई

प्राथमिक जांच में 89 लाख 06 हजार 822 रुपये की आय से अधिक संपत्ति का साक्ष्य मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी है। निगरानी के डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पटना और बक्सर के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

तलाशी अभियान

विजिलेंस टीम ने गुप्त जांच के बाद चार तलाशी टीमें बनाईं। तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक छापेमारी जारी रही।

आय से अधिक संपत्ति का मामले

जंग बहादुर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई छापेमारी ने करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया है। इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch