LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: बिहार में ऑनर किलिंग ! गला रेतकर युवती को श्मशान में फेंका, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

Bihar News: बिहार में एक बार फिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां गला रेतकर एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र की है।

owner killing
owner killing in Bihar- फोटो : Reporter

Bihar News: सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। शनिवार को ऐना पंचायत के ऐनी गांव स्थित श्मशान के पास एक 18 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी बुच्चन शर्मा की पुत्री ललिता कुमारी के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

ललिता कुमारी पिछले कुछ समय से अपने ननिहाल में रह रही थी। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसे श्मशान के पास पड़े हुए देखा। युवती को गंभीर हालत में सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। हालांकि, पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। 

Diarch GO

धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

बताया जा रहा है कि लड़की को धारदार हथियार से गला रेतकर पुआल के ढेर पर फेंक दिया था। वहीं गांव वालों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी। स्थानीय लोग इसे ऑनर किलिंग बता रहे हैं। हालांकि इस मामले में कोई भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनास्थल पर मिले सभी सबूतों को जुटा रही है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?

महिषी थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर संभव प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। लोग इस हत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

NSIT
Nsmch