LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : सीतामढ़ी में एनआईए की टीम ने की छापेमारी, चिकेन विक्रेता को घर से उठाया, दो घंटे तक थाने में की पूछताछ

Bihar News : सीतामढ़ी में देश विरोधी गतिविधियों को लेकर एनआईए की टीम ने छापेमारी की. जहाँ एक चिकेन विक्रेता को उठाकर दो घंटे तक पूछताछ की गयी है...पढ़िए आगे

Bihar News : सीतामढ़ी में एनआईए की टीम ने की छापेमारी, चिकेन
एनआईए का छापा - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी में देश विरोधी गतिविधि की सूचना पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की टीम पहुंची। टीम ने जिले के बाजपट्टी प्रखंड क्षेत्र के बाजपट्टी गोट पहुंचकर छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार करीब 5 घंटे तक चली छापेमारी के बाद एनआईए की टीम एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर बाजपट्टी थाने पर पूछताछ के लिए लाई है।  

उक्त घटना गुरुवार के अहले सुबह करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है। जहाँ एनआईए की टीम ने लियाकत अंसारी के घर धावा बोला। फिर उनके पुत्र अब्दुल अलीम को अपनी हिरासत में ले लिया। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने संदिग्ध का मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। लियाकत अंसारी गांव में ही चिकन काटकर बेचा करते हैं।  

एनआईए की टीम के साथ सीतामढ़ी पुलिस भी मौजूद है। एसडीपीओ सदर रामकृष्ण जिला पुलिस को लीड कर रहे हैं। मीडिया ने एनआईए की टीम से कई सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। नो थैंक्स कहकर निकल गए।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट