LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR CRIME - पिता ICU में भर्ती, परेशान युवक की पत्नी का बदमाशों ने रॉड से मारकर सिर फोड़ा, केस होने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

BIHAR CRIME - ICU में भर्ती पिता से परेशान युवक की पत्नी को बदमाशों ने घर में घुसकर मारने की कोशिश की,पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तार नहीं की। वहीं पुलिस के रवैये से परेशान घायल महिला का परिवार थाने में धरने पर बैठने की बात कही है।

BIHAR CRIME - पिता ICU में भर्ती, परेशान युवक की पत्नी का बद

SAHARSA - घर में अकेली महिला को उसके पड़ोसी ने मारने की कोशिश की। इस दौरान रॉड से मारकर महिला का सिर फोड़ दिया। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टालमटोल रवैया अपनाने लगी।  जिसके बाद अब पीड़िता ने थाना परिसर में ही अनशन पर बैठने का फैसला कर लिया है। 

यह पूरा मामला सहरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर वार्ड नंबर 37 की रहने वाली महिला गुड़िया से जुड़ा है। जिसे बीते 15 जनवरी को रात्रि के लगभग 12:30 बजे जैसे ही बाथरूम जाने के लिए जैसे ही अपने घर का दरवाजा खोला तो उनके पड़ोस के एक युवक के द्वारा उनके सर पर लोहे के रोड से वार कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की । शोर शराबा होने पर युवक डरकर वहां से भागने में कामयाब रहा ।  

 घायल महिला गुड़िया के पति दिलनवाज आलम अपने पिता का इलाज कराने हेतु दिल्ली में थे । पत्नी पर जानलेवा हमला की घटना की जानकारी मिलते ही घायल महिला गुड़िया के पति सहरसा आए वही घायल महिला गुड़िया द्वारा सहरसा सदर थाने में मामले की जानकारी हेतु आवेदन देकर मामले की शिकायत की सूचना सदर थाना में दिया । 

वही आवेदन देने के बाद इस मामले पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के द्वारा उचित कार्रवाई कर एफआईआर (75/25) दर्ज कर मामले की जांच करने हेतु आदेश दिया । एफ आई आर दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़ित महिला गुड़िया और उनके परिवार डरे सहमे थाना पहुंचे । 

NSIT
Nsmch

पीड़ित महिला गुड़िया और उनके पति दिलनवाज आलम आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सदर थाना के चक्कर लगा रहे हैं। और कानून व्यवस्था से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे । वहीं

 पीड़ित महिला गुड़िया  ने उनके पड़ोस के युवक के ऊपर उन्हें जान से मारने का आरोप लगाया है और प्रशासन से युवक की गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़ित महिला गुड़िया और उनके परिवार डरे सहमे है। युवक की गिरफ्तारी को लेकर अब पीड़ित महिला गुड़िया कुमारी और उनके परिवार के लोग प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

रिपोर्ट - दीवाकर कुमार