LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Crime In Katihar: कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, आरोपी रियाज उल गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मिनी गन फैक्ट्री के संचालन करने वाले रियाज उल को उसके आवास से एक देसी कट्टा, चार मस्कट बंदूक, एक जिंदा कारतूस और बंदूक बनाने से जुड़े कई मशीनों के साथ गिरफ्तार किया गया।

Mini gun factory exposed in Katihar
कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा- फोटो : कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

Crime In Katihar: कटिहार पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस फैक्ट्री का संचालन करने वाले रियाज उल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सेमापुर थाना क्षेत्र के कजरा चौक स्थित उसके आवास से एक देसी कट्टा, एक बड़ा देसी कट्टा, चार मस्कट बंदूक, एक जिंदा कारतूस और बंदूक बनाने से संबंधित कई मशीनें बरामद की हैं। 

एसपी वैभव शर्मा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सेमापुर थाना पुलिस 20 सितंबर 2024 को हुए एक लूट कांड के मुख्य आरोपी रियाजुल की तलाश कर रही थी। जब रियाज उल को गिरफ्तार किया गया, तब उसके पास से एक देसी मस्कट भी मिला।

 पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से जांच की, तो पता चला कि रियाज उल अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह