LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

कटिहार में रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये का एल्यूमिनियम तार बरामद

कटिहार रेलमंडल के अंतर्गत आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच के दौरान मिरचाईबाड़ी से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास एक पैक पिकअप वैन में रेलवे के लाखों रुपये मूल्य का एल्यूमिनियम तार और अन्य सामग्री मौजूद थी।

 Railway Police
रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : Reporter

Crime In Katihar: कटिहार रेलमंडल के अंतर्गत आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान मिरचाईबाड़ी से तीन व्यक्तियों, विशाल कुमार, मणि शंकर कुमार और राजेश कुमार साह, को गिरफ्तार किया है। उनके पास एक पैक पिकअप वैन में रेलवे के लाखों रुपये मूल्य का एल्यूमिनियम तार और अन्य सामान रखा हुआ था।

आरपीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ आरपीएफ ईस्ट पोस्ट में रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, जब्त किए गए रेलवे सामान के संबंध में अन्य लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास आरपीएफ द्वारा जब्त की गई भारी मात्रा में एल्यूमिनियम तार और ईआरसी पेंड्रोल क्लिप आदि सामान के कोई वैध कागजात नहीं थे।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह