LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Gas cylinder fire in Chhapra: गैस सिलेंडर में आग से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के सात लोग झुलसे, गंभीर हालत में भर्ती

गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना नगरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव में हुई।

 gas cylinder
गैस सिलेंडर में आग से बड़ा हादसा- फोटो : Reporter

Gas cylinder fire in Chhapra:  सारण जिले से एक दुखद घटना की सूचना मिली है, जिसमें गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना नगरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, महिलाएं मकर संक्रांति के अवसर पर बहन और बेटी के लिए चूड़ा बनाने का कार्य कर रही थीं, तभी गैस सिलेंडर में लीक होने के कारण आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और परिवार के सात लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाकर घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा।

बता दें सारण जिले से इस समय एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आगामी मकर संक्रांति के अवसर पर बहन बेटी के यहां लाई चूड़ा भेजने के लिए महिलाएं घर पर लाई बनाने का काम कर रही थी इसी दौरान गैस सिलेंडर में लिकेज होने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने परिवार के सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

 आग से परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सुचना मिलने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे एवं आग पर काबू पाकर घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा।

रिपोर्ट- शशि कुमार