LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Theft in train – एक्सप्रेस ट्रेन में राजद की दिग्गज नेत्री रितु जायसवाल सहित बोगी के यात्रियों का सामान चोरी, जानें कहां हुई यह घटना

Theft in train – राजद के बड़े नेताओं में शामिल रितु जायसवाल सहित कई यात्रियों का सामान ट्रेन से चोरों ने गायब कर दिया। जिसको लेकर उन्होंने रेलवे में सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। वहीं रेल पुलिस ने मामले में चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

 Theft in train – एक्सप्रेस ट्रेन में राजद की दिग्गज नेत्री

PATNA/DHANBAD - ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रेल पुलिस की कोशिशों पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पा रहा है। एक बार फिर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देते हुए एक बोगी के कई यात्रियों का सामान चोरी कर लिया। जिन यात्रियों का सामान चोरी हुआ, उसमे राजद की नेत्री रितु जायसवाल भी शामिल हैं, जिनका बैग चोरी हो गया। बैग चोरी होने की पुष्टि करते हुए रितु जायसवाल ने रेल पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

चोरी की यह घटना मंगलवार की है। जब अपने मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रितु जायसवाल पटना सेगंगा-दामोदर एक्सप्रेस (13330) से धनबाद जा रही थी। उनकी सीटी ट्रेन के ए-वन में थी।  यात्रा के दौरान उनका पर्स चोरी हो गया। उनके पर्स में छह हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, घर व अलमारी की चाभी तथा अन्य सामान थे। 

उन्होंने एक्स पर घटना की जानकारी साझा की। रितु ने एक्स पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग कर सुरक्षा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा- इस ट्रेन में लगभग हर दिन यात्रियों का सामान चोरी होने की घटनाएं होती हैं। बावजूद एसी-2 कोच में भी सीसीटीवी नहीं लगा है। लगातार शिकायतों के बाद भी रेलवे पुलिस चोरों के गिरोह के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती है?

दूसरे यात्रियों का सामान भी चोरी

वहीं बताया गया कि चोरों ने उस कोच में बहुत सारे यात्रियों के सामान चोरी किए हैं। किसी यात्री का फोन, किसी का लैपटाप तो किसी का मूल प्रमाणपत्र वाला बैग चोरों ने गायब कर दिया।

NSIT
Nsmch

एनआईटी छात्रा का मार्कशीट चोरी

गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में यात्रा कर रही एनआइटी पटना की छात्रा के ओरिजिनल मार्कशीट व अन्य प्रमाणपत्र वाला बैग भी चोर ले गए। ओरिजिनल मार्कशीट समेत अन्य प्रमाण-पत्र चोरी हो जाने से छात्रा रो पड़ी। उसका कहना था कि बैग में कुछ पैसे भी थे, पर उससे जरूरी ओरिजिनल सर्टिफिकेट थे जिनके चोरी हो जाने से उसे काफी परेशानी होगी।

कौन है रितु जायसवाल

रितु जायसवाल बिहार का बहुचर्चित चेहरा हैं। उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं। वर्ष 2019 में राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड, फ्लेम लीडरशिप अवार्ड के साथ पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से चैंपियर्स आफ चेंज अवार्ड प्राप्त कर चुकी हैं। लोकसभा चुनाव में बिहार के शिवहर से मैदान में उतरी थीं। हालांकि चुनाव में उन्हें मात मिली।