LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Transport News : बिहार का यह DTO निकला शातिर,ऑपरेटर और प्रोग्रामर के साथ मिलकर किया बड़ा खेल,देश की सुरक्षा को भी खतरा..अब नापने की तैयारी..

Bihar Transport News - गलत तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने और देश की सुरक्षा को खतरे में डालनेवाले डीटीओ के खिलाफ डीएम ने कड़ा एक्शन लिया है। डीएम ने डीटीओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही विभाग के कर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

Bihar Transport News : बिहार का यह DTO निकला शातिर,ऑपरेटर और
डीटीओ के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई- फोटो : NEWS4NATION

DARBHANGA - फर्जी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने को लेकर दरभंगा डीटीओ(जिला परिवहन अधिकारी) शशि शेखराम की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर डीएम राजीव रौशन ने कानूनी और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन कर्मियों पर भी कार्रवाई करने के लिए कहा है, जिन्होंने इस फर्जीवाड़े में डीटीओ का साथ दिया था। 

डीएम के निर्देश के बाद अब डीटीओ शशि शेखराम के साथ डाटा इंट्री ऑपरेटर रुपेश कुमार, प्रोग्रामर विक्रमजीत प्रताप और प्रभारी सहायक कुमार गौरव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। 

Diarch GO

डीटीओ पर क्या है आरोप 

दरअसल, डीटीओ शशि शेखराम पर आरोप था कि वह मधुबनी में बैठकर दरभंगा में ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर रहे थे। साथ ही एक ही लाइसेंस नंबर का इस्तेमाल कर बिहार, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में अलग-अलग नाम, जन्मतिथि और पते के साथ फर्जी लाइसेंस जारी किए गए हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला

यहां तक कि राष्ट्रीय सुरक्षा को भी उन्होंने खतरे में डाल दिया। उन्होंने हिंदूओं को मुस्लिम और मुस्लिम को हिंदू दिखाकर पहचान बदली गई। यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है कि क्योंकि फर्जी लाइसेंस का उपयोग आतंकवादी गतिविधियों, नागरिकता, मानव तस्करी और अन्य गैरकानूनी कार्यों में हो सकता है।यह न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। 

NSIT
Nsmch

जांच टीम की रिपोर्ट पर कार्रवाई

डीटीओ के इस फर्जीवाड़े को लेकर मामला सामने आने के बाद डीएम ने चार सदस्यीय टीम गठित की थी, इस समिति में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (एडीटीओ) स्नेहा अग्रवाल, मोटरयान निरीक्षक सिद्दार्थ शंकर त्रिपाठी और सतीश कुमार के अलावा प्रोग्रामर सोनी कुमारी शामिल थे। समिति ने अपनी रिपोर्ट डीटीओ पर लगे आरोपो को सही बताया। जिसके बाद डीएम ने डीटीओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया