LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : जमुई में खजूर का ताड़ी उतारने के दौरान दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी, पांच लोग हुए जख्मी

Bihar News : जमुई में खजूर का ताड़ी उतारने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई. इस दौरान पांच लोग जख्मी हो गए. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई में खजूर का ताड़ी उतारने के दौरान दो पक्षो

JAMUI : जिले में सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में रविवार की संध्या खजूर का ताड़ी उतारने के दौरान दो पक्षों में जमकर चाकूबाजी हुई है। चाकूबाजी के दौरान एक पक्ष से दो एवं दूसरे पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायल को सिकंदरा अस्पताल से जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। 

जानकारी के मुताबिक नवाबगंज गांव निवासी नौरंगी चौधरी का पुत्र रामविलास चौधरी खजूर से ताड़ी उतार रहा था। इसी दरमियान सिकंदरा निवासी कारू चौधरी एवं इसके पुत्र पिंटू कुमार और नीतीश कुमार ने खजूर के पेड़ के अधिकार को लेकर रामविलास चौधरी के साथ मारपीट करने लगा। वही बीच बचाव करने पहुंचे रामविलास चौधरी का भाई सोनू कुमार पर धारदार हसूली से वार कर दिया गया। 

Diarch GO

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार एवं लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला होना शुरू हो गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायल सोनू कुमार की स्थिति नाजुक होने पर जमुई सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 

वही सभी घायलों का इलाज जमुई सदर अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल लछुआड़ पुलिस के द्वारा दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खबर लिखें जाने के तक पुलिस को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

NSIT
Nsmch

जमुई से प्रवीण कुमार दुबे की रिपोर्ट