LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News : खगड़िया पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस किया बरामद

Bihar News : खगड़िया पुलिस की बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. साथ ही गिरफ्तार अपराधियों से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है...पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश
अपराधी गिरफ्तार - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGADIA : जिले में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में आरक्षी अधीक्षक खगड़िया द्वारा अपराधियों की गतिविधि पर रोक लगाने के लिए विभिन्न थानों को निर्देश मिला हुआ है। 

इसी क्रम में परबत्ता पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को कुल्हड़िया गांव के चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उनके पास से एक देशी पिस्तौल जिंदा कारतूस एवं तीन सेल फोन बरामद किया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कुंदन कुमार एवं राजकुमार नामक दोनों लड़के नियमित गश्ती की टीम को देखकर भागने लगे।

Diarch GO

हालाँकि इन अपराधियों को पीछा कर जवानों ने पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से पिस्तौल सहित अन्य सामानों की बरामदगी की गयी है। मामले में आवश्यक पूछताछ एवं जांच की जा रही है। साथ ही इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाल जा रहा है। दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट