LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News: खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले पदार्थ और हथियार के साथ महिला को किया गिरफ्तार

Bihar News: खगड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशीले पदार्थ और हथियार के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Khagaria police
Khagaria police big action- फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों और हथियारों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया के आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौथम थाना क्षेत्र में एक दुकान में छापेमारी की गई।

दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस के हाथ बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और एक देशी पिस्टल लगा। पुलिस ने दुकान से 4.4 किलोग्राम गांजा, 1.1 लीटर प्रतिबंधित सीरप, 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 1 मैगजीन और कुछ नकद रुपये बरामद किए। इस मामले में पुलिस एक महिला को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Diarch GO

इस मामले में चौथम थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दुकान में मौजूद एक महिला को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ये नशीले पदार्थ और हथियार कहां से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल कहां किया जाना था।


खगड़िया से अमित की रिपोर्ट