LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar Crime - खगड़िया में आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, करीब ढ़ाई करोड़ के स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

खगड़िया रेल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसी रेलवे स्टेशन पर 2.7 किलोग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

bihar News
आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी- फोटो : Reporter

Bihar Crime:  खगड़िया रेल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसी रेलवे स्टेशन पर 2.7 किलोग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, RPF निरीक्षक ज्ञानेश कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक बबली कुमारी और आरक्षी अविनाश कुमार तथा चंदन कुमार मानसी स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक व्यक्ति काले रंग के बैग लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पुलिस को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।2 करोड़ 70 लाख के  स्मैक के साथ तस्कर को खगड़िया  रेल पुलिस ने पकड़ाहै ।

तलाशी लेने पर उसके बैग से 2 किलो 77 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोना हलदर (30 वर्ष), निवासी नागविमल दास कॉलोनी, मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

यह मामला NDPS एक्ट के तहत आता है। मानसी अंचलाधिकारी की उपस्थिति में और प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार के समक्ष बैग को खोला गया, जिसमें स्मैक 15 छोटे-छोटे पैकेटों में बरामद हुआ।

फिलहाल, रेल पुलिस तस्कर सोना हलदर से पूछताछ कर रही है।