LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Crime In Purniya: पत्रकार की संदिग्ध हालात में मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

पूर्खणिया में अखबार के फोटोग्राफर की संदेहास्पद मौत हो गई। घटना खजांची हाट थाना के मरंगा की है। परिजनों ने पड़ोसी कुख्यात निशु उर्फ निशांत यादव और उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Crime In Purniya
फोटोग्राफर की संदेहास्पद मौत - फोटो : Reporter

Crime In Purniya: अखबार के फोटोग्राफर नीलांबर यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना खजांची हाट थाना क्षेत्र के मरंगा में हुई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी कुख्यात निशु उर्फ निशांत यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार समुदाय और पूर्णिया के निवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

मृतक पत्रकार नीलांबर की बहन और भाई पीतांबर ने बताया कि रात के समय पड़ोसी निशु उर्फ निशांत यादव अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। लगभग रात 2:00 बजे, आरोपी निशांत के पिता नीरज यादव ने नीलांबर को अपने घर बुलाया। नीलांबर पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहा था, तभी निशांत ने उनके सिर पर हमला कर दिया।

जिस कारण वह गिर गया, उसी समय उसकी मृत्यु हो गई। घटना के पश्चात आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। बताया गया कि निशू यादव पहले भी एक मुखिया की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और उसकी प्रवृत्ति आपराधिक है। नीलांबर के साथ उसका पुराना विवाद भी रहा है। 

घटना की सूचना मिलते ही खजांची हाट थाना और मरंगा थाना की पुलिस तथा फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने एक आरोपी प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सहित कई लोगों ने मृतक के परिवार से मिलकर सांत्वना दी। मृतक पत्रकार की बहन ने सभी आरोपियों को कठोर सजा देने और न्याय दिलाने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अंकित कुमार