LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: सरफिरे आशिक ने कोचिंग से लौट रही गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदा, फिर डायल 112 पुलिस को किया फोन, बात ना करने से नाराज था प्रेमी

Bihar News: बिहार के जमुई में सरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि बातचीत ना करने से युवक नाराज था।

jamui news
boyfriend stabbed his girlfriend- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar News: बिहार के जमुई से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सरफिरे आशिक ने छात्रा को बीच सड़क पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। छात्रा पर जानलेवा हमला करने के बाद सरफिरे आशिक ने ना सिर्फ डायल 112 की पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। बल्कि खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया। 

दरअसल, मामला जमुई के महिसौड़ी चौक का है। जहां उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब कोचिंग से पढ़ाई कर लौट रही एक छात्रा पर उसके प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान गर्दन और पेट पर चाकू मारकर छात्रा को बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद इस सरफिरे आशिक ने खुद डायल 112 की पुलिस को फोन कर सूचना भी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल नाबालिग छात्रा जमुई शहर की रहने वाली है। वही प्रेमी भी टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि छात्रा हमेशा की तरह बुधवार की शाम पढ़ाई कर लौट रही थी तभी रास्ता में छात्रा को रोककर जबरदस्ती छात्रा से बात करने का दवाब बनाने लगा। जब छात्रा ने बात करने से इनकार किया तो सरफिरे आशिक ने ताबड़तोड़ चाकू से तीन बार हमला कर दिया। चाकू गर्दन और पेट में लगने से छात्रा घायल हो गई। 

फिलहाल छात्रा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस लड़के से पूछताछ कर रही है। सरफिरे आशिक की माने तो एक वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम से दोनों की बातें शुरू हुई थी। लेकिन कुछ माह से छात्रा बात नहीं कर रही थी। जिस वजह से बात नहीं करने का कारण जानने के लिए वह छात्रा के पास पहुंचा था, लेकिन छात्रा बात करने से इनकार कर दी। इसी बात को लेकर लड़के ने छात्रा पर पहले चाकू से हमला करता है फिर खुद इसकी सूचना पुलिस को भी देता है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट