LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : जमुई पुलिस ने दो लग्जरी वाहनों से शराब की बड़ी खेप किया बरामद, मौके से पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News : जमुई पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए दो लग्जरी वाहन से शराब की बड़ी खेप बरामद किया है. साथ ही मौके से पुलिस ने 5 तस्करों को गिरफ्तार भी किया है....पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई पुलिस ने दो लग्जरी वाहनों से शराब की बड़ी ख
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : SUMIT KUMAR

JAMUI : शराब तस्करी को लेकर जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि सोनो थाना प्रभारी दीनानाथ सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग के वाहन से शराब की बड़ी खेप सोनो थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है। जिसकी सूचना तत्काल झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार को दी गई। 

एसडीपीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और सोनो थाना क्षेत्र के लोहा मोड़, जोकटिया मोड के पास वाहन जांच शुरू कर दिया। कुछ समय बाद ही पंचपहड़ी को ओर से आ रही एक लाल और सफेद रंग की एसयूवी साथ में दो मोटरसाइकिल को जांच के लिया रोका गया। जांचोपरांत दोनों वाहनों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया।

शराब की खेप झारखंड से लखीसराय ले जाई जा रही थी। मौके से पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान मुकेश कुमार, बिट्टू कुमार दोनो साकिन सोनो थाना, पीयूष कुमार, मिथिलेश कुमार साकिन झाझा थाना, एवं चालक अनोज तिवारी साकिन बोकारो, झारखंड के रूप की गई है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नए साल के आगमन को लेकर जमुई जिले में शराब की खेप के आवागमन में काफी तेजी देखी जा रही है। लेकिन जमुई पुलिस और उत्पाद पुलिस की मुस्तैदी और करवाई से शराब तस्करों में हड़कंप है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट