LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

JAMUI NEWS : जमुई में महादलित युवक मनटून मांझी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी विमल सिंह को किया गिरफ्तार

JAMUI NEWS : जमुई में पिछले दिनों हुए मनटून मांझी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी विमल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए क्या है हत्या की वजह...

महादलित युवक की हत्या का खुलासा
मनटून मांझी हत्याकांड का खुलासा- फोटो : SUMIT SINGH

JAMUI : दीपावली के ठीक पहले जमुई प्रखंड के कवैया मुसहरी निवासी मनटून मांझी की मौत हो गई थी। मामला 10 अक्टूबर का बताया जा रहा है। जहां नीमा के विमल सिंह से मृतक के वाद विवाद होने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी। जिसके बाद मनटून मांझी बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसका इलाज जमुई सदर अस्पताल में किया गया था। लेकिन पर्याप्त इलाज नहीं मिलने के कारण 30 अक्टूबर को मनटून मांझी की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया था। 

जमुई सदर थाना में इस मामले को लेकर केस दर्ज की गई। जांच का जिम्मा खुद जमुई टाऊन SHO अरुण कुमार ने संभाला। जिसमे त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के मुख्य अभियुक्त विमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी मामले को लेकर जमुई थाना में एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक मनटून मांझी के पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसको लेकर दिनांक 30 अक्टूबर को जमुई टाऊन थाना में FIR दर्ज की गई थी। मेरे नेतृत्व में एक टीम गठित कर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त विमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इसी मामले में SC/ST थाने में मामला नहीं दर्ज करने को लेकर भी जांच जारी है। जांच में दोषी पाए जानेवाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल जमुई पुलिस ने इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो कि जमुई पुलिस की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट