LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

JAMUI NEWS : जमुई में पेड़ से युवक का झूलता शव पुलिस ने किया बरामद, ग्रामीणों ने ख़ुदकुशी की जताई आशंका

JAMUI NEWS : जमुई में एक ओर जहाँ छठ पूजा का समापन हो रहा था। वहीँ जमुई जिले में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने युवक के ख़ुदकुशी की आशंका जताई है...पढ़िए आगे

छठ के दिन मिली लाश
जमुई में युवक का शव बरामद - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : आज छठ पर्व के अंतिम दिन जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से पेड़ पर झूलते हुए एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने की सूचना इलाके में आग की तरह इलाके में फैल गई। जिसकी सूचना पाकर सिकंदरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पेड़ से लटकते हुए शव को जमीन पर उतारा और जांच में जुट गई। 

मृतक की पहचान शेखपुरा के चेवाडा गांव निवासी श्यामदेव चौधरी के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर  सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि पेड़ से झूलते हुए एक शव बरामद हुआ है। FSL की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया है। मामले को लेकर छानबीन जारी है जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने ससुराल सिकंदरा आया हुआ था। पत्नी से कुछ बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने बहुवार नदी से सटे एक आम के पेड़ में रस्सी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। लेकिन FSL टीम की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का पूर्ण खुलासा जमुई पुलिस कर पाएगी।

जमुई से प्रवीण दुबे  की रिपोर्ट