LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Jamui Murder Mystery: पत्नी के साथ मिलकर कर दी भाई की हत्या, पुलिस ने तीन घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

बड़े भाई ने अपने छोटे भाई से पैसे मांगे। छोटे भाई ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिससे बड़े भाई और उनकी पत्नी ने मिलकर अपने छोटे भाई पर गोली चला दी जो कि सीधे उनके सिर में जा लगी।

Jamui Murder
भाई ने किया था भाई का खून- फोटो : Reporter

Jamui Murder Mystery: जमुई में भाई ने ही अपने भाई को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मामला खैरा थाना क्षेत्र के धोबघट गांव का है। जहां बीती रात लगभग 7 बजे बड़े भाई ने मामूली विवाद के कारण अपने छोटे भाई को सिर में गोली मार दी। घायल व्यक्ति को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रमोद सिंह उर्फ लालू सिंह के रूप में की गई है। 

इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया मृतक के बड़े भाई ने अपने छोटे भाई से पैसे मांगे। छोटे भाई ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिससे बड़े भाई और उनकी पत्नी ने मिलकर अपने छोटे भाई पर गोली चला दी जो कि सीधे उनके सिर में जा लगी। इधर घटना की सूचना के बाद जमुई एसपी मदन आनंद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन किया।

 SIT टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और छापेमारी में जुट गए। महज 3 घंटे के अंदर आरोपी मृतक के बड़े भाई मिथिलेश सिंह उर्फ कुनकुन सिंह एवं उनकी पत्नी शिखा देवी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निशानदेही पर हत्या प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया। SIT टीम में एसडीपीओ सतीश सुमन, खैरा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, गिद्धौर थाना प्रभारी कुमार सर्वजीत सहित तकनीकी शाखा के जवान मौजूद थे।

सुमित सिंह की रिपोर्ट