LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

JAMUI CRIME - जमुई पुलिस ने नक्सलियों की तोड़ी कमर, कुख्यात नक्सली व दो लाख के इनामी मतला कोड़ा को किया गिरफ्तार

JAMUI CRIME – जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लाख के इनामी नक्सली मतला कोड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मतला कोड़ा की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी, गिरफ्तारी से नक्सलियों की कमर टूट गई है।

Notorious Naxalite ARRESTED IN JAMUI

JAMUI: नक्सल ऑपरेशन में जमुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बार जमुई पुलिस, सीआरपीएफ, एसटीएफ, और एसएसबी के ज्वाइंट ऑपरेशन में कुख्यात 2 लाख का इनामी मतला कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। कई सालों से जमुई पुलिस को इस कुख्यात नक्सली की तलाश थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कुख्यात नक्सली के ऊपर बरहट थाना में लगभग सात केस दर्ज है। इसके अलावे लखीसराय समेत झारखंड के भी जिलों में मतला कोड़ा के खिलाफ कई केस दर्ज है। यह कुख्यात नक्सली जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। कल ही इसकी गिरफ्तारी बरहट थाना क्षेत्र के भीमबांध जंगल से की गई है। 

जमुई एसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि मतला कोड़ा की तलाश कई सालों से की जा रही थी। हमें गुप्त सूचना मिली थी कि  गिरफ्तार अपराधी नक्सली गतिविधियों को लेकर कई दिनों से भीमबांध इलाके में भ्रमणशील है। तत्काल हमने एएसपी अभियान ओंकारनाथ सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ, एसटीएफ और एसएसबी की एक टीम गठित की। 

इसी टीम के द्वारा ही कल भीमबांध जंगली  इलाके से इस इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। जमुई पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मानती है। हालाकि जमुई जिले में नक्सलियों की कमर टूट चुकी है। फिर भी जमुई पुलिस नक्सल गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। छापेमारी टीम में जमुई पुलिस के जवानों के अलावा SSB, CRPF और STF केजवानशामिलथे

NSIT
Nsmch

न्यूज 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट