LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Jamui Crime News - जमुई में नशे की हालत में युवकों ने 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला से किया गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jamui Crime News - जमुई जिले के एक गांव में नशे की हालत में तीन लोगों ने मिलकर एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप करने के मामले में जमुई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बुजुर्ग महिला से गैंगरेप
बुजुर्ग महिला से गैंगरेप - फोटो : सुमित सिंह

Jamui Crime News - जमुई जिले के एक गांव में नशे की हालत में तीन लोगों ने मिलकर एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर जमुई एसपी चंद्रप्रकाश खुद इस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटे हुए थे। जिसके फलस्वरूप मात्र 12 घंटे के अंदर ही घटना में शामिल तीन आरोपियों को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोना मुसहरी निवासी दरोगी मांझी के पुत्र माधव मांझी उर्फ वाल्मीकि, नरसिंह मांझी के पुत्र दिवाकर मांझी और रामदेव मांझी के पुत्र हीरा मांझी के रूप में हुई है। 

SIT टीम का  किया गया था गठन 

Diarch GO

वहीं रविवार को जमुई एसपी चंद्रप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि मलयपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 55 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। इसी टीम के द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही थी जिसके दौरान तीनों आरोपी को घटना के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले को लेकर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। जिसके द्वारा घटनास्थल से सेंपल कलेक्ट किया गया है और जल्द ही जांच रिपोर्ट माननीय न्यायालय में सौंपी जाएगी। वही इस घटना में जमुई पुलिस की तीव्र कारवाई की खूब प्रशंसा हो रही है।

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट