LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Jamui crime - दोस्तों ने युवक को जुआ खेलने के लिए बुलाया, सुबह रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिली लाश, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Jamui crime - जिले के सिमुलतला में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला है।पत्नी का आरोप है कि रात को दोस्तों ने जुआ खेलने के लिए बुलाया था। उन्हीं ने हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंक दिया है। रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Jamui crime - दोस्तों ने युवक को जुआ खेलने के लिए बुलाया, सु
जमुई में रेलवे ट्रैक पर मिली लाश- फोटो : NEWS4NATION

JAMUI  - जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो भागों में कटा हुआ बरामद किया गया। जिसकी पहचान खुरंडा गांव निवासी शंभू यादव(38) के रूप में किया गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसकी हत्या की गई है। वहीं पत्नी के बयान पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

रात को गया था दोस्तों के साथ जुआ खेलने

पत्नी सोनी देवी बताती हैं कि बुधवार की रात 9:30 बजे के करीब उसके पति शंभू यादव को पिपराडीह गांव के रहने वाले मुर्तजा अंसारी, जीतल सिंह, नागवा ने फोन कर जुआ खेलने के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा। आज उसका शव मिला। पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके दोस्तों ने ही गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को उसके घर के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

सिमुलतला थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि घटना रेलवे ट्रैक पर हुई है। यह रेलवे का मामला है। रेलवे के द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।