LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

JAHANABAD CRIME - जहानाबाद में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर बाइक से जा रहे दो लोगों की हुई मौत, पटना-गया एनएच पर हुआ हादसा

JAHANABAD CRIME - धनतेरस के दिन दो परिवारों ने अपने घर के मुखिया को खो दिया। यहां गया-पटना एनएच पर सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक से जा रहे दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने हाईवा ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है।

JAHANABAD CRIME - जहानाबाद में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में
जहानाबाद में सड़क हादसे में दो की मौत।- फोटो : NEWS4NATION

JAHANABAD - जहानाबाद में मंगलवार की सुबह गया-पटना एनएच-83 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे किनारी गांव निवासी अशोक शर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं उनके साथ मौजूद पूर्व पंचायत सेवक कसाव गांव निवासी देवेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे।

घटना भंवरिया पुल के पास की है। इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रक को जब्त करने के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि हादसा ट्रक ड्राइवर की तेज रफ्तार के कारण हुआ है। स्थानीय लोगों ने लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित हैं और मांग कर रहे हैं कि तेज रफ्तार पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।