LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Sex Racket Busted: फेमस होटल में चल रहा था गंदा काम, नजारा देख दंग रह गई पुलिस

नामी होटल में पुलिस ने छापा मारा तो जिस्म फरोशी के धंधे का खुलास हुआ. पुलिस ने आपत्तिजनक अवस्था में युवक युवतियों को पकड़ा है।

Dirty work
होटल में गंदा काम- फोटो : Social Media

Sex Racket Busted: कई होटलों में जिस्मफरोशी के धंधे पर नकेल कसी जाने के बाद भी दिन-ब-दिन फलता-फूलता जा रहा है। पुलिस ने होटल के कमरों में अचानक छापेमारी कर इस गंदे काम का खुलासा किया है।  गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापेमारी किया। बिहार के सारण जिले के छपरा में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक होटल से चार युवकों और युवतियों को हिरासत में लिया है।

यह कार्रवाई छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नेवाजी टोला चौक के निकट स्थित खाना जंक्शन होटल में की गई।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि एक निजी होटल में अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा था। सूचना मिलने पर अधिकारियों के साथ नेवाजी टोला चौक स्थित खाना जंक्शन होटल पर छापेमारी की गई। इस दौरान होटल के संचालक के कमरे से एक युवती, एक महिला और दो युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। छापेमारी के समय होटल संचालक भागने में सफल रहा है, जिसकी तलाश जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां ग्राहकों को भोजन परोसने के साथ-साथ देह व्यापार का धंधा भी चलाया जा रहा था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह होटल काफी समय से सेक्स रैकेट के लिए जाना जाता था।