LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News: सनकी दामाद ने ससुराल में की गोलीबारी, खाना बना रही पत्नी, सास को लगी गोली, ससुर को पिस्टल के बट से मारकर किया घायल

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में सनकी दामाद ने ससुराल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में पत्नी और सास घायल हो गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

गोलीबारी
son in law fire at in laws house- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले में एक सनकी दामाद ने अपने  ससुराल में आतंक मचा दिया है। सनकी दामाद ने सुसराल में जाकर केस उठवाने के लिए जबरदस्त हंगामा किया फिर ससुराल वालों पर गोलियां बरसा दी। मामला जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार पति ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गोली चला दी। इस घटना में पत्नी, चचेरी सास और ससुर घायल हो गए हैं।

पत्नी पर चलाई गोली

दरअसल, जानकारी अनुसार गुरुवार की रात पस्तपार पंचायत के ठाढ़ी बस्ती वार्ड पांच में रहने वाली रूपा कुमारी अपने घर में खाना बना रही थी। तभी उसका पति मुत्रा कुमार साह, जो सौर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है, वहां पहुंचा और कोर्ट से मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए पत्नी पर गोली चला दी। गोली रूपा कुमारी के दाहिने हाथ में लगी और बगल में बैठी उसकी चचेरी सास किरण देवी भी घायल हो गई। इसी बीच बीच बचाव करने आए रूपा के पिता बालकृष्ण साह को भी मुत्रा कुमार ने कट्टे के बट से मारा। ससुर भी इस मामले में गंभीर रुप से घायल हो गए। 

Diarch GO

क्या है पूरा मामला 

जख्मी रूपा देवी के चाचा अर्जुन साह ने बताया कि वर्ष 2012 में सौर बाजार थाना क्षेत्र के कॉप बाजार वार्ड 09 निवासी रामखेलन साह के पुत्र कुमार साह के साथ उनके भाई बालकृष्ण साह की पुत्री रूपा कुमारी की दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई थी। शादी के बाद दो लड़का भी हुआ। पहला लड़का 8 वर्षीय शिवम कुमार एवं दूसरा 5 वर्षीय सत्यम कुमार है। उन्होंने बताया कि शादी के एक-दो वर्ष बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गयी। जो धीर-धीर विवाद का रूप ले लिया।

पहले भी की है पत्नी को मारने की कोशिश

जानकारी के अनुसार पति पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि 2022 में सनकी पति ने अपनी पत्नी को मारने के लिए उसके खाना में जहर मिला दिया था। लेकिन पत्नी ने देख लिया और मायके वालों को खबर कर दी थी। खाना जब किसी जानवर को खिलाया तो यह मर गया। वहीं पति की प्रताड़ना के बाद वर्ष 2022 में महिला थाना में  मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में पति कुछ दिन जेल में भी रहा। जिसके बाद बाहर आया। फिलहाल कोर्ट में मामला चल रहा है। इसी मामले को खत्म करने के लिए सनकी दामाद ससुराल पहुंचा था।

NSIT
Nsmch

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पस्तपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मुत्रा कुमार को एक देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस और एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रूपा कुमारी के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पत्नी रूपा कुमारी, सास किरण देवी और ससुर बालकृष्ण साह को इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। आरोपी पति फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं पुलिस ने पत्नी के बयान पर पति को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।