LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : सहरसा में आपसी विवाद में बदमाशों ने पीट-पीटकर की महिला की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : सहरसा में आपसी विवाद में बदमाशों ने पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ़्तारी की मांग की है. पढ़िए आगे...

Bihar Crime News : सहरसा में आपसी विवाद में बदमाशों ने पीट-प
महिला की हत्या - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के कानोवा वार्ड नंबर 12 में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला 70 वर्षीय कामो देवी थीं, जो ढो़ढर मंडल की पत्नी थीं। घटना जमीन खरीदने के दौरान हुई, जिसमें पीड़ित परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए।

परिजनों के अनुसार, जमीन खरीदने के लिए 8 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन ना तो जमीन मिली और मारपीट में उनकी मां की जान भी चली गई। घटना के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे परिजनों में मायूसी हैं। 

उधर आज कामों देवी की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल लाया गया। मृतिका के दोनों बेटे पुलिस संरक्षण में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे और न्याय की मांग की। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगाई है।

सहरसा से दिवाकर की रिपोर्ट