LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Crime In Purniya: शराब तस्कर की मनमानी, पूर्णिया में भागते समय युवक को कुचला, मौत से भड़के लोग

पूर्णिया चेक पोस्ट पर शराब तस्कर के साथ हुई एक दुर्घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने उत्पाद विभाग के कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

Crime In Purniya
मौत से भड़के लोग- फोटो : Reporter

Crime In Purniya: पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र के डंगराहा चेक पोस्ट पर शराब तस्कर के साथ हुई टक्कर में एक बाइक सवार, रूस्तम अली, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने उत्पाद विभाग के कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए चेक पोस्ट पर हंगामा और तोड़फोड़ की।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शराब तस्कर बंगाल से बाइक पर शराब लेकर आ रहा था, लेकिन उत्पाद विभाग के अधिकारी उसे चेक पोस्ट पर रोकने के बजाय आगे बढ़ने दिया, ताकि बाद में उसे पकड़कर वसूली की जा सके। भागते समय शराब तस्कर ने रूस्तम अली को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

Diarch GO

लोगों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं यहां अक्सर होती हैं और मृतक के परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं, जदयू नेता मास्टर मुजाहिद ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट - अंकित कुमार