LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : जमुई में पत्नी ने कराई पति की हत्या, पुलिस ने आरोपी महिला सहित दो को किया गिरफ्तार, हथियार किया बरामद

Bihar Crime News : जमुई में एक पत्नी ने पति की साजिश के तहत हत्या करा दी, इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : जमुई में पत्नी ने कराई पति की हत्या, पुलि
पत्नी ने कराई पति की हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : जमुई के नए एसपी मदन आनंद के कमान संभालते ही जमुई पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बीते नवंबर माह में लक्ष्मीपुर प्रखंड के मोहनपुर थाना अंतर्गत जंगल में बच्चू यादव नामक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी हालत में फेंक दिया गया था। जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी कांड का सफल उद्भेदन आज जमुई पुलिस द्वारा किया गया। 

मामले में मृतक की पत्नी सरिता देवी की ही संलिप्तता थी। पत्नी के इशारे पर ही इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था। साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त वाहन के चालक दीपक कुमार को भी इस हत्याकांड में शामिल होने के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जमुई एसपी मदन आनंद ने बताया कि सभी अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है जल्द ही सभी अभियुक्त सलाखों के पीछे होंगे।

वही सिकंदरा के खरडीह गांव में शिवनन्दन महतो हत्याकांड के बारे में जानकारी साझा करते हुए एसपी ने बताया कि मृतक की हत्या में उपयोग किए जाने वाले हथियार की बरामदगी जमुई पुलिस द्वारा कर ली गई है। पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। हमलोग घटना के सफल उद्भेदन करने के काफी नजदीक पहुंच चुके है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद इस घटना में शामिल अपराधियों को भी गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट