LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व मुखिया पर किया कातिलाना हमला, तलवार से काट दिया हाथ

जमुई जिले में पूर्व मुखिया पर अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पूर्व मुखिया को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

jamui
पूर्व मुखिया पर कातिलाना हमला- फोटो : Reporter

Crime In Jamui: नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व मुखिया पर किया कातिलाना हमला, तलवार से काट दिया हाथ

Crime In Jamui: जमुई जिले के मुड़वारो गांव में गुरुवार शाम को पूर्व मुखिया बमबम पंडित पर घात लगाकर हमला किया गया। हमलावरों ने तलवार से उनके सिर, कंधा और हाथ पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार आरोपियों की पहचान मुड़वरो गांव निवासी शाहिद और अरमान के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि पूर्व मुखिया बमबम पंडित गांव के ही जैनुल मियां के घर पर बैठे हुए थे। जिसके बाद वह अपने घर जाने के लिए थोड़ी ही दूर गए थे की पहले से घात लगाए शाहिद और अरमान द्वारा ताबड़तोड़ तलवार से हमला कर दिया गया। जिससे बमबम पंडित बुरी तरह से घायल हो गए। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक दोनों युवक फरार हो गए। फिलहाल बमबम पंडित की हालत नाजुक बनी हुई है वे कुछ बताने में असमर्थ हैं जिस वजह से घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्ट- सुमित कुमार सिंह