LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Crime In Darbhanga: दिव्यांग युवक से क्रूरता, दोस्तों से हुई लड़ाई का बदला लेने के लिए दिव्यांग युवक खंभे से बांधकर बेरहमी पीटा , वीडियो सामने आने पर आक्रोश

दरभंगा में एक विकलांग युवक के साथ क्रूरता की एक घटना प्रकाश में आई है। युवक को बिजली के खंभे से बांधकर निर्दयता से पीटा गया। इस अमानवीय कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

Crime In Darbhanga
दिव्यांग युवक की खंभे से बांधकर बेरहमी पीटाई- फोटो : hiresh Kumar

Crime In Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक दिव्यांग युवक की बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिव्यांग युवक श्याम साह को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है। पिटाई के समय श्याम बार-बार अपने पिटाई करने वालों से दया की याचना करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी प्रार्थना को नजरअंदाज करते हुए आरोपियों ने उसे लात-घूंसे से मारना जारी रखा। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, लेकिन वे सभी इस क्रूरता को केवल मूकदर्शक बनकर देख रहे थे। प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गया है।

श्याम साह, जो इस घटना के पीड़ित हैं, ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है। कुछ दिन पहले, जिन आरोपियों ने उनकी पिटाई की, उनके दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ था। इसी प्रतिशोध के तहत आरोपियों ने उन्हें बहला-फुसला कर बाइक पर बिठाया और एक सुनसान स्थान पर ले गए। 

Diarch GO

श्याम ने आरोप लगाया कि गणेश कुमार और सोमनाथ साह नामक युवकों ने उन्हें बाइक पर ले जाकर बिजली के खंभे से बांध दिया। वहां पहले से मौजूद सूरज साह और अजय कुमार ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद, पीड़ित किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचे और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद, परिजनों ने कमतौल थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी। स्थानीय लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कमतौल थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है और वीडियो का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर