LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Illegal Sand Mining: अवैध खनन को लेकर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14ट्रक, 2 पिकअप सहितजब्त, 9 चालक गिरफ्तार

सारण जिले में अवैध खनन के खिलाफ बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 14 ट्रक और 2 पिकअप सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया है। साथ ही 9 चालकों को गिरफ्तार किया है।

Illegal Sand Mining

Illegal Sand Mining: बिहार के सारण जिले में अवैध खनन के खिलाफ बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध खनन मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, सोनपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान में 14 ट्रक और 2 पिकअप सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों में अवैध रूप से बालू लदी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 9 चालकों को भी गिरफ्तार किया है।

सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि बुधवार को शिवबच्चन चौक के पास और मंगलवार को कुशवाहा चौक के पास चलाए गए छापेमारी अभियान में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की मुहिम का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि वे अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे।

Diarch GO

इसी प्रकार मंगलवार को भी अवैध खनन के खिलाफ छापामारी के क्रम में सोनपुर थानाक्षेत्र के कुशवाहा चौक के पास अवैध बालू लदे दो पिकअप को पकड़ा गया तथा दो चालक एवं एक पासिंग कर्ता को गिरफ्तार कर, सोनपुर थाना कांड संख्या 850/24 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गई।

छपरा से शशि रंजन की रिपोर्ट