LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Hooch Tragedy In Bihar Update :सीवान-छपरा में जहरीली शराब पीने से मौत का बढ़ रहा आंकड़ा, अब तक 32 लोगों की मौत, 11 लोगों के आंखों की रोशनी हुई गायब, 50 की हालत गंभीर

Hooch Tragedy In Bihar Update :सीवान-छपरा में जहरीली शराब पी

Hooch Tragedy In Bihar:Update  बिहार में सीवान और छपरा में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक सीवान और छपरा जिले के 16 गांवों में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है. मृतकों में 28 लोग सीवान जिले से हैं,इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. जबकि 4 लोगों की मौत सारण जिले में हुई  हैं. यह घटना तब हुई जब स्थानीय बाजार में बिक रही स्प्रिट से बनी शराब का सेवन किया गया.

वहीं रात भर सीवान सदर अस्पताल में एम्बुलेंस का आना जाना लगा रहा . वहीं मरने वालों का आकड़ा बढ़ते हीं जा रहा है. सीवान में अबतक जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो गई है. कई लोगों की हालत नाजुक देखते हुए पटना पीएमसीएच भेजा गया लेकिन रास्ते में हीं मौत हो गई.

शहरीली शराबह पीने से बीमार 50 अन्य लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं. इनमें से 11 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है सीवान सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों में से कुछ को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल  रेफर किया गया है.सीवान में 17 लोगों का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है. 

कथित तौर पर लकड़ीनबीगंज के के जमछो के मिथिलेश राय ने शराब बनाई थी.मिथिलेस राय पहले से हीं शराब का धंदा करता था. स्थानीय लोग स्थानीय थाने पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं. वहीं सारण पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. तो वहीं मद्य निषेझ के एसआईटी एएसपी संजय झा  के नेतृत्व में जांच की जा रही है.

NSIT
Nsmch

इस मामले पर मशरख थानेदार को निलंबित कर दिया गया है. वहीं उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जहरीली शराब कहां से आई और किसने इसे बेचा. स्थानीय पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

बता दें सीवान के भगवानपुर प्रखंड के माघर गांव शुरुआत में संदिग्ध परिस्थिति में सात लोगों की मौत हुई तो हंगामा शुरु हुआ. स्थानीय थाने की नींद टूटी. उसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़ना शुरु हो गया.  घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां पंचायत और अन्य गांव की है. मृतक के परिजनों के अनुसार एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जहरीले शराब पीने से मौत हुई 

Report-Tabish Irshad