LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Hooch Tragedy In Bihar: बिहार में फिर शराब हत्याकांड ! छपरा में 1 की मौत तो 2 की आंखों की गई रोशनी, सिवान में भी 2 की मौत...

Hooch Tragedy In Bihar: बिहार में फिर शराब हत्याकांड ! छपरा

Bihar News: बिहार के सिवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में 2 युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की अचानक तबियत खराब हुई। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल दोनों युवकों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कथित तौर पर दोनों युवक की मौत के पिछे का कारण शराब बताया जा रहा है।

दरअसल, मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के दो गाँव मघड़ी और बाइस कट्ठा गाँव का है। जहां संदिग्ध स्थिति में 2 लोगों की मौत की खबर मिली है। वहीं 2 लोगों की हालात गंभीर है। सीवान पुलिस 2 लोगों की मौत के बाद मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं इस मामले को शराबकांड से जुड़ा जा रहा है हालांकि इस मामले फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। 

Diarch GO


बता दें कि, बीते 24 घंटे में छपरा में शराब पीने से 1 युवक की मौत हो गई है तो वहीं 2 की आंखों की रोशनी चली गई है। ऐसे में इस मामले को भी शराबकांड से जोड़ कर देखा जा रहा है। वहीं घटना के बाद छपरा और सिवान की पुलिस अलर्ट पर है और प्रभावित इलाकों में छापेमारी चल रही है। सिवान पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

जानकारी अनुसार जिले के मशरक के बराहींपुर गांव में मंगलवार की रात शराब पीने से एक युवक की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, जहरीली शराब की वजह से दो लोगों की आंख की रोशनी भी छिन गई है। फिलहाल इस मामले जांच चल रही है। डीएम-एसपी जांच में जुटे हुए हैं।

सिवान से परवेज़ महमूद की रिपोर्ट