LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BIHAR CRIME - PMCH के हॉस्टल में जले हुए नोट और OMR शीट और शराब मिलने पर FIR दर्ज, खुलेगा राज

BIHAR POLICE - पटना के पीएमसीएच के हॉस्टल के कमरे में लगी आग की घटना ने यहां चल रही गड़बड़ियों की परतें खोल दी है। पटना पुलिस के अनुसार हॉस्टल में कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह कितने समय से वहां थे और क्या करते थे।

BIHAR CRIME - PMCH के हॉस्टल में जले हुए नोट और OMR शीट और श
पीएमसीएच फायर केस में प्राथमिकी दर्ज- फोटो : अनिल कुमार, कुलदीप भारद्वाज

PATNA - बिहार के सबसे बड़े अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर आग लग गई थी। आग बुझने के बाद चाणक्य हॉस्टल में जले हुए नोट, जली हुई ओएमआर शीट और नीट यूजी परीक्षा के जले हुए एडमिट कार्ड मिलने को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही कमरे में शराब मिलने को लेकर भी एक अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में पटना सेंट्रल की एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि पीएसीएच के चाणक्य हॉस्टल के कमरे में आग लगी थी।फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बुझाया गया।उसके बाद वार्डन ने रूम की जांच कराई तो संदिग्ध सामान मिले। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। एसपी ने बताया कि कमरे से शराब की बोतल, दो लाख 75 हजार के जले हुए नोट और कई जले हुए कई OMR Sheet, एडमिट कार्ड बरामद किए गये हैं।2021-22 के एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं। 

यह सब विश्वविद्यालय के जो इंटरनल परीक्षाएं जो होती हैं उससे संबंधित हैं। जिस-जिस परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड है, उसकी एक सूची हम लोगों ने बनाया है और पीएमसीएच से इस संदर्भ में रिपोर्ट मांगेंगे कि किस चीज का एग्जाम दिया गया था। हॉस्टल के कमरे से जो भी दस्तावेज मिले हैं, वह जिन स्टूडेंट्स के हैं। उनका भी स्टेटमेंट हम लोग लेंगे।

पिरबहोर थाना के थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने बताया कि हॉस्टल प्रशासन ने उन्हें बताया है कि यह कमरा अवैध रूप से अजय कुमार नामक एक छात्र ने कब्जा कर रखा था।अजय कुमार, PMCH का छात्र रहा है। मूल रूप से समस्तीपुर का निवासी है।वो घटना के बाद से फरार है।

NSIT
Nsmch