LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : कलेक्शन के रुपए देखकर फाइनेंस कर्मी की बदली नियत, फर्जी लूट की रची साजिश, पुलिस ने मोबाइल और नगद के साथ किया गिरफ्तार

Bihar News : कलेक्शन का पैसा देखकर फाइनेंस कर्मी की नियत बदल गयी. उसने लूट की झूठी साजिश रची और अपने ही जाल में फंस गया. जानिए क्या है पूरा मामला.....

Bihar News : कलेक्शन के रुपए देखकर फाइनेंस कर्मी की बदली निय
लूट की साजिश - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : जिले में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल फाइनेंस कर्मी ने अपने साथ लूट की घटना कहकर पुलिस को आवेदन दिया था। हालाँकि पुलिस ने जांच के दौरान फाइनेंस कर्मी को ही दोषी माना। कर्मी ने खूद फर्जी लूट कहकर फाइनेंस कंपनी का रूपया घर में रख आया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस घटना की जानकारी सहरसा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार ने दी।

मिली जानकारी के मुताबिक फाइनेंस कर्मी सुमित कुमार यादव सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदार नगर लतहा टोला से पैसा कलेक्शन कर पूर्व बाजार स्थित अपने ब्रांच में पैसा जमा करने जा रहे थे। उक्त फाइनेंस कर्मी जैसे ही अम्बेडकर चौक के कुछ दूर पहले पहुंचे, तभी एक मोटरसाईकिल सवार होकर तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर 1,77,000/- रूपया लूट लिया गया। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर सदर थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, थानाध्यक्ष सदर, जिला सूचना ईकाई एवं सशस्त्र बल के साथ तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

Diarch GO

लूट की घटना में अभियुक्त से जब पुलिस पूछताछ की तो अभियुक्त ने पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया की हमलोगों ने फर्जी लूट कहकर षड्यंत्र रचकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीँ आरोपी से एक मोबाईल और कैश बरामद किया है।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट