LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक बच्चे के पिता ने युवती से रचाई शादी, थाने में प्रेमिका और पत्नी के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : एक बच्चे के पिता ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती से शादी कर लिया. जिसके बाद पत्नी ने जमकर हंगामा किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

Bihar News : फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक बच्चे के पिता ने युव
पति पत्नी और वो - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : जिले के सदर थाना परिसर में पति पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पति पत्नी के बीच प्रेमिका के आने के बाद सदर थाना में जमकर हंगामा हुआ था। पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर थप्पड़ चला। जिसके बाद लोगो ने दोनों को अलग किया। जिसके बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर जूही कुमारी प्रेमिका को बयान के लिए न्यायालय ले गई। जानकारी के अनुसार पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी निवासी निरंजन कुमार सिंह ने सदर थाना में आवेदन देकर कहा कि मेरी पुत्री छवि प्रिया बीते दस जनवरी को एमएलटी कॉलेज अपने बहन के साथ फॉर्म भरने आई थी। कॉलेज में दूसरे दिन आने को कहा गया तो छवि ने अपनी बहन को गौतम नगर मौसा के घर जाने के लिए बोल कर विदा कर दिया। जिसके बाद कॉल करने पर मेला घूमने आने ओर बाद में आने की बात कह फोन स्विच ऑफ कर लिया। जिसके आवेदन पर सदर थाना सहरसा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने लड़की को शादीशुदा हालत में नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी सोनू झा के साथ बरामद कर लिया। जिसके बाद पता चला कि सोनू पूर्व से शादीशुदा है। लड़का के पहले पत्नी को सूचना मिलते ही पत्नी सुपौल जिले के बकौर निवासी कल्पना कुमारी सदर थाना पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। कल्पना ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। सोनू के पिता सुपौल में कोसी प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। उसने बताया कि उसे चार साल का एक पुत्र भी है। उसने कहा कि पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। जिसको लेकर कई बार महिला थाना सुपौल में आवेदन दिया था। जिसमें दोनों को बुला कर समझा बुझाकर सुलह करा दिया जाता था। 

Diarch GO

इधर स्थानीय  लोगो ने कहा कि लड़का और लड़की में फेसबुक पर प्यार हुआ था। प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनों ने शादी कर लिया। जानकारी मिलते ही पहली पत्नी आयी। सदर थाना सहरसा जहाँ सबसे पहले पहली पत्नी ने अपने पति को खूब खरी खोटी सुनाई। उसके बाद अपने पति के प्रेमिका पर भी थप्पड़ चलाना शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनो को अलग कर दिया। उसके बाद सदर थाना सहरसा में मौजूद सब इंस्पेक्टर जूही कुमारी प्रेमिका को 164 के बयान दिलाने को लेकर कोर्ट चली गयी। 

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट