LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

BIHAR CRIME - बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध जताने पर बदमाशों ने इंजीनियरिंग के छात्र को पीट-पीटकर मार डाला

BIHAR CRIME – बहन से हो रही छेड़छाड़ को लेकर आरोपियों को समझाने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं उसके छोटे भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

 BIHAR CRIME - बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध जताने पर बदमाशों

KATIHAR - कटिहार में इंजीनियरिंग की छात्र की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।  मामला कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 05 का बताया जा रहा है जहां अभियंत्रण की पढ़ाई कर रहे 23 वर्षीय युवक दुर्गा कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर सभी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

बहन से छेड़छाड़ का जताया था विरोध

बतातें चले कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड संख्या 5 में एक आशिक मिजाज युवा को  अभियंत्रण की पढ़ाई कर रहे 23 वर्षीय युवक दुर्गा कुमार समझाने गया था, जहां आशिक मिजाज युवा ने पीटपीट कर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि दुर्गा अपनी बहन के साथ छेड़-छाड़ कर रहे युवक दीपक कुमार रविदास को समझाने उसके घर गए हुए था, जहां आरोपी और उसके साथियों ने उनकी पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण दुर्गा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीन महीने से कर युवती को कर रहा था परेशान

मृतक की बहन ने बताया कि आरोपी दीपक पिछले तीन महीनों से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत करने पर दोनों भाई दीपक को समझाने हेतु गए थे, परंतु उसने बड़े और छोटे भाई पर हमला कर दिया, जिसमें दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्गा की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch